Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Take a tour | Family Filter: On
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

8 मई, 2008


ब्लॉग्स (1)
रवीन्द्रनाथ का भूमंडलीय बाजार में कारपोरेट इस्तेमाल कोई नयी बात नहीं है। रवीन्द्र नोबेल पदक और रवीन्द्र विरासत गंवाने वाले कविगुरु के सपनों की तपस्याभूमि विश्वभारती इस आपाधापी में सबसे आगे है। पोंगापंथियों ने वोटबैंक समीकरण और मूलनिवासी सफाया एजंडा के तहत अंधाधुंध शहरीकरण और पूंजीवादी विकास में रवीन्द्र का भरपूर इस्तेमाल किया। पाक फौजी हुकूमत ने भारतीय राष्ट्रीयता के जनक और विश्व बन्धुत्व के प्रवक्ता जिस कवि पर प्रतिबन्ध लगाकर बांग्ला भाषा आन्दोलन और बांग्लादेश मुक्तिसंग्राम की जमीन तैयार की, जिस कवि के रोमांटिक गीत आमार बांग्ला आमि तोमाय भालोबासि होंठों पर सजाकर तीस लाख आजादी के दीवाने बंगालियों ने, हिन्दुओं और मुसलमानों ले विभाजन और मजहब के नाम पर दो राष्ट्र सिद्धान्त को खारिज करके हंसते हंसते शहादते दी, लाखों मां बहनों ने आजादी की कीमत बतौर अपनी अस्मत तक दांव पर लगा दिया, हमलावरो के सामूहिक बलात्कार और उनके नाजायज गर्भ को झेल लिया, उस रवीन्द्रनाथ का इस्तेमाल मूलनिवासी सफाया अभियान में हो रहा है। बेशर्म बुद्ध बुश प्रणव तिकड़ी ने साम्राज्यवादी, सामन्ती पूंजीवादी मनुस्मृति व्यवस्थ और रंगभेदी श्वेत नवउदारवादी सार्वभौम बाजार में खड़ा कर दिया रवीन्द्रनाथ को। जलेस प्रलेस ने प्रेमचंद को पूंजीवादी विकास का पक्षधर साबित किया तो उन्ही की पोंगापंथी पश्चिम पंग सरकार ने रवीन्द्र जयंती पर सरकारी विज्ञापन जारी करते हुए रवीन्द्रनाथ को शहरीकरण. औद्यौगीकरण, सेज, कैमिकल हब और परमाणु ऊर्जी का प्रवक्ता बना दिया है। तो शाहरूख खान ने अप्रवासी कारपोरेट सवर्ण सत्तावर्ग के अंधाधुंध मुनाफे के लिए रवीन्द्रनाथ को भुनाया तो क्या गुनाह किया? खासकर तब जबकि लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी की अगुवाई में शान्तिनिकेतन अब प्रोमोटरों बिल्दरों माफिया के हवाले है? आनन्दबाजार प्रकाशन सूह ने रवीन्द्र को नीली क्रानित में समाहित करने की मुहिम छेड़कर बांग्ला भाष का बतौर वेश्यावृत्ति इस्तेमाल जारी रखा है अपने गुलाम संस्कृतिकर्मियों के जरिए। जिनमें कोई साहित्य अकादमी अध्यक्ष है तो कोई प्रतिरोध आन्दोलन का मसीहा। इस कार्रवाई को सत्ता और सत्तावर्ग का पूरा समर्थन है तो शाहरुख की आलोचना किस आधार पर? और पढ़ें...